
ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी क़सम देशभक्ति गीत
ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी क़सम,
तेरी राहों में जां तक लुटा जायेंगे,
फूल क्या चीज़ है तेरे कदमों पे हम,
भेंट अपने सरों की चढ़ा जायेंगे,
ऐ वतन ऐ वतन।।
कोई पंजाब से,
कोई महाराष्ट्र से,
कोई यूपी से है,
कोई बंगाल से,
तेरी पूजा की थाली में लाये हैं हम,
फूल हर रंग के आज हर डाल से,
नाम कुछ भी सही पर लगन एक है,
जोत से जोत दिल की जगा जायेंगे,
तेरी जानिब उठी,
जो कहर की नज़र,
उस नज़र को झुका,
के ही दम लेंगे हम,
तेरी धरती पे है जो कदम ग़ैर का,
उस कदम का निशां तक मिटा देंगे हम,
जो भी दीवार आयेगी अब सामने,
ठोकरों से उसे हम गिरा जायेंगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

