
ऐ साँसों के मालिक मेरे श्याम बाबा
Ai Saanson Ke Maalik Mere Shyaam Baaba lyrics
By giving sorrow
ऐ साँसों के मालिक मेरे श्याम बाबा,
तेरे ही भरोसे जिए जा रहा हूँ,
तू ग़म दे दे मुझको या खुशियां तू दे दे,
मैं तुझपे भरोसा किये जा रहा हूँ,
तर्ज – ऐ फूलों की रानी।
बेरंग दुनिया के रंग हैं अनूठे,
दुःख देके देखो खुशिया ये लुटे,
तुझपे भरोसा किया मेरे मालिक,
तेरे ही भरोसे चला जा रहा हूँ,
झूठी है दुनिया का चलन अनोखा,
पग पग पे मिलता है धोखा ही धोखा,
तू हारे का साथी कहाया है जग में,
मैं भी हारकर तेरे दर आ गया हूँ,
साँसों का क्या है ये आए या जाए,
मेरी सांस मोहन तो गुण तेरे गायें,
हो साँसों की माला पे सुमिरन अब तेरा,
तेरे ही भजन मैं तो गाता रहूँगा,
बाबा ‘विनीता’ तो गुण तेरे गाये,
पल पल ऐ मोहन वो तुझको रिझाये,
तेरे नाम से मेरे घर में खुशियां,
तेरी ही कृपा का दिया खा रहा हूँ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



