
ओढ़ के चुनरिया लाल,
मैं नाचूँ तेरे अँगना मे ,
दर पे आऊँ हर साल,
ओढ़ के चुनरिया,,,,,,,,,
पाँव में अपने, बांध के घुँघरू ,
आठों पहर तेरे, नाम को सिमरू,
और बजाऊँ खड़ताल,,, जय हो,
चरणों में तेरे, सीस झुकाऊँ ,
जी भरके तेरे, दर्शन पाऊँ ,
मेरे भी, संकट टाल,,, जय हो,,,
बिन तेरे मोहे, कुछ भी न भाए ,
व्याकुल मन मेरा, चैन न पाए ,
आऊँ मैं, तेरे दरबार,,, जय हो,,
ज्योति कल्छ के, दीपक जा के,
प्रेम सुधा, बरसा दे आ के ,
मेरे भी, जगा दे भाग,,, जय हो,,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




