
ओ कान्हा आ रे तू आजा मोहन गिरधारी
ओ कान्हा आ रे,
तू आजा मोहन गिरधारी,
की तरसे गुजरिया सारी,
पुकारे राधा बेचारी,
तर्ज – ओ बाबुल प्यारे।
सुना पड़ा है मधुबन सारा,
तेरे बिना ओ कन्हाई,
ओ कान्हा रे,
आजा सुना जमना तट,
तुझ बिन सुना है पनघट,
सुना सुना गुजरियों का मन,
यमुना किनारे गुजरियों के,
कपडों को कौन चुराए,
सुनी ग्वालों की टोली,
सुने तेरे हमजोली,
सुने सुने है सबके नयन,
अपना बना के क्यों बिसराया,
ओ निर्मोही बता जा,
आजा माखन खा ले रे,
हमको लाख सता ले रे,
‘हर्ष’ सबकुछ करेंगे सहन,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



