
ओ खाटू वाले तेरी याद सताए रे
ओ खाटू वाले तेरी याद सताए रे,
अखियां नीर बहाए रे,
दरश बिन दिल घबराए रे,
ओ खाटू वालें।।
तर्ज – ओ बाबुल प्यारे।
सोचा नहीं था जीना पड़ेगा,
दर से तेरे दूर होके,
चौखट से तेरे संवरती थी किस्मत,
मन है उदास वही खोके,
तू अपनी मोरछड़ी लहरा,
तोड़ दे बाबा हर पहरा,
क्यों ना रस्ता तू दिखलावे रे,
खाटू भी सूना गलियां भी सूनी,
ग्यारस भी सूनी गई रे,
कीर्तन थे बाबा जान हमारी,
होते वही अब नहीं रे,
ओ बाबा लीला कुछ कर दे,
तू खाटू मेला फिर भर दे,
‘मंत्री’ दर पे तेरे आए रे,
मजबूर तो मैं हूँ श्याम प्यारे,
तेरी है क्या मज़बूरी,
आ ना सकूँ मैं दर पे तुम्हारे,
तू ही मिटा दे ये दुरी,
समय की है कैसी धारा,
‘जयंत’ इससे है हारा,
क्यों ना रस्ता तू दिखलाए रे,
गायक – द्वारिका मंत्रीजी। (देवास)
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


