
ओ जाने वाले रघुवर को परनाम हमारा कह देना,
परनाम हमारा कह देना सीताराम हमारा कह देना,
श्रीराम की माता कौशल्या और दशरथ धीरज धारी को,
श्री भरत की माता कैकई को परनाम हमारा कह देना,
श्री भरत सत्रुहन भैया को और छोटी मात सुमित्रा को,
श्री सीता जनकदुलारी को परनाम हमारा कह देना,
श्री हनुमान बलि सुग्रीव को और सारी अंगद सेना को,
श्री पूरी अयोध्या नगरी को परनाम हमारा कह देना,
श्रीराम चंद्र अवतारी को और लक्ष्मण धन्वाधारी को,
श्री लवकुश आग्याकारी को परनाम हमारा कह देना,
वाल्मीकि रामायण को और चारो वेद पुराणो को,
श्री गीता मात कल्याणी को परनाम हमारा कह देना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

