
ओ बजरंग बाला चरणों से लगा लो जी,
तेरे बिना मैं कुछ नहीं बाबा सब कुछ तुझसे ही,
राम भक्त अंजनी के लाला धरू तिहारो ध्यान,
हर संकट से आप उबारो संकट मोचन नाम,
राम सिया राम सिया राम जय जय राम,
शरण में तेरे में तो आया हाथ पकड़ लो जी,
अंजनी मां के लाल दुलारे जपते राम का नाम,
नाम जो लेता राम प्रभु का करते पूर्ण काम,
राम राम जय राजा राम राम राम जय सीता राम,
नाव पड़ी मझधार बालाजी पार लगाओ जी,
भूत प्रेत तेरे नाम से बाबा रहते कोसों दूर,
राम नाम की मस्ती में रहते हरदम चूर,
लाल लंगोटे वाले बाबा सबकी सुन लो जी,
कुछ नहीं था मेरे पास ओ बाबा ना कुछ थी औकात,
पकड़ के हाथ ओ बजरंग बाला सब कुछ दिया ओ नाथ,
लेहरु से सुर लहरी बनाया पार लगाओ जी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



