
ओ बाबा तुमसे नहीं है,
कोई शिकवा गिला,
मुझको जो कुछ मिला,
तेरे दर से मिला,
तर्ज – हे भोले शंकर पधारो।
बन के मन का मीत मेरे,
मुझको मिला तू,
तुमने पोंछ डाले मेरी,
अँखियो के आंसू,
ओ बाबा सर पे हाथ धर के,
दिया मुझे हौंसला,
रूठा ज़माना,
एक तू ही नहीं रूठा,
मुझसे है बाबा तेरा,
दर नहीं छूटा,
ओ बाबा दर तेरे आने का
ना टूटा सिलसिला,
‘रोमी’ को तेरे रहते,
कुछ ना कमी है,
बड़ी मौज से,
कट रही ज़िन्दगी है,
ओ बाबा भक्ति का तेरी,
पाया ऐसा सिला,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

