
ओ मेरी अम्बे माँ,
ओ मेरी गौरी माँ,
तेरे लिए तरसे हैं नैना,
आखों में तुम हो,
साँसों में तुम हो,
तुम ही हो सारे जहां में,
तेरे भक्त बने हम मैया,
भाग्य हमारे हों,
कभी ना आये दुःख उनपे,
जो तेरे सहारे हों,
मुझे तेरे चरणों में रहना,
इस दुनिया का दस्तूर ओ मैया,
मुझे समझ नहीं आता,
इतना ही समझ आता है मुझको,
तुम ही मेरी माँ,
इतना ही माँ मुझको तुमसे कहना,
मन को मेरे चैन मिले माँ,
तेरे दर पे आके,
जीवन सफल माँ हो जाए,
तेरे भजनों को गा के,
दुनिया के माँ गम ना मुझको सहना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

