
ओ मेरे प्रभु ओ मेरे प्रभु
ओ मेरे प्रभु ओ मेरे प्रभु दुनिया के पालनहार हो तुम,
दीन दुखियो के आधार हो तुम,
ओ मेरे प्रभु ओ मेरे प्रभु....
मेरा जीवन मेरे मोहन बिन तेरी किरपा किस काम का है,
जो तेरी किरपा से चमक रहा ये असर तुम्हारे नाम का है,
जीवन भर साथ रहे अपना इस जीवन की पतवार हो तुम,
कोई ऐसा सेठ नहीं जग में जो अपना माल लुटाता फिर,
तू ऐसा सेठ मिला हमको जो झोली सबकी सदा भरा,
मैं तेरा दिया ही खाता हु इस जीवन के संचार हो तुम,
मेरे दिल के अरमानो को तुम पूरा करने वालो है,
है नाज हमें तुम पर कान्हा दुःख दर्द मिटने वाले हो,
धीरज और धर्म तुमि से है अपने भक्तो की लाज हो तुम,
अब एक प्राथना है तुम से भवसागर पार लगा देना,
अपनी सेवा दे कर के कान्हा मुझे चरणों से लिपटा लेना,
नंदू अज्ञानी मूरख हम सद ज्ञान के तुम भंडार हो तुम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

