
ओ श्याम जी हमें ना भुलाना
ओ श्याम जी हमें ना भुलाना,
अपनी शरण में दे दो ठिकाना,
मैं भटक गया था,
कुछ उलझ गया था,
मैंने देख लिया ये ज़माना,
तर्ज – ओ राम जी बड़ा दुख दीना।
प्रीत ये दुनिया जाने सारी,
तू दाता है मैं हूँ भिखारी,
मुझे आना था इधर,
मैं तो भूला डगर,
अब पड़ रहा मुझे पछताना,
हमे ना भुलाना,
मेरा चंचल मन भरमाया,
सुख छोड़ा है दु:ख अपनाया,
है ये दुनिया निगोढ़ी,
आजमा कर छोड़ी,
इस भँवर बीच नहीं रहना,
तेरे दर से अब ना जाऊं,
ज़िद अपनी मैं खूब निभाऊं,
मैंने ली है कसम,
मेरे साँवरे सनम,
तुझे छोड कभी ना जाना,
गायन / लेखन – मुकेश कुमार जी।
संगीत – मयूर पांडेय जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
