
ओ साँवरे हम तेरे पुजारी
तर्ज - हे लाड़ली सुध लीजे हमारी
ओ साँवरे हम तेरे पुजारी , रखना मोहन लाज हमारी - २
तुमसे हमारी पुरानी हैं यारी , रखना मोहन लाज हमारी - २
तेरे बिना हम कैसे जियेंगे , आंसू विरह के कैसे पियेंगे -२
आ के पकड़ लो बांह हमारी , ओ मेरे मोहन ओ गिरधारी -२
जैसा रखोगें हम रह लेंगे , मुख से कभी भी उफ़ ना कहेंगे - २
चाहे तो ले लो परीक्षा हमारी , ओ मेरे मोहन ओ गिरधारी - २
कोई भी दर से खाली ना जाये , तेरी कृपा उसपे हो जाये ,
इतनी कृपा तो करना मुरारी , ओ मेरे मोहन ओ गिरधारी ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

