
ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है
ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है,
तेरी रहमतो से चलता,
तेरी रहमतो से चलता मेरा गुजारा है,
तुमसे जुड़ी हुई है मेरी हर कहानी,
तेरे भरोसे बाबा मेरी जिंदगानी,
तुम पर ही निर्भर बाबा,
तुम पर ही निर्भर बाबा जीवन ये सारा है ,
पिता की तरह तुमने सिख सिखाई,
माँ की तरह तुमने ममता लुटाई,
मेरी गलतियों को बाबा,
मेरी गलतियों को बाबा सदा ही बिसारा है,
जीवन को जबसे तुमने छुआ है,
हर एक लम्हा तब से सुनहरा हुआ है,
एक एक पल को तुमने,
हर एक पल को तुमने प्यार से सवारा है ,
‘रजनी’ को आप जैसा साथी ना मिलेगा,
बनकर जो साया हरपल साथ जो चलेगा,
‘सोनू’ कहे कोई बाबा,
‘सोनू’ कहे कोई बाबा तुमसा ना प्यारा है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
