
औरों की सेवा करना,
बड़े भाव से सेवा करना,
जिनका पहला काम है,
ऐसी रूहों को हमारा,
दिल से प्रणाम है।।
जिनको मिलती हैं खुशियां,
खुश औरों को देख कर,
जिनको मिलता है सुख,
सुखी औरों को देख कर,
निस्वार्थ सेवा करना,
जिनके चारों धाम है,
जो अपना वार कर,
औरों के लिए जीते हैं,
जज़्बा सेवा का धार कर,
आसान नहीं है ये तो,
बड़ा मुश्कि काम है,
वो रहे सलामत ईश्वर से,
करते अरदास हैं,
एक मालिक से दूजी उनसे,
हम सबको आस है,
मुश्किल में जो हैं आते,
औरों के काम हैं,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

