
कण कण में श्याम
( तर्ज - यहां वहां सारे जहां में..)
यहां वहां हर इक कण कण में मेरा श्याम है,
खाटुवाले श्याम तेरी जय जयकार
तेरे दर पे मेरे बने, सारे बिगड़े काम है,
तुने ही हर पल सम्भाला, तुझ से ही जग में उजाला,
तु ही मेरा, हां हां मेरा, खाटुवाला,
तेरे ही चरणों में कटे, मेरी सुबह शाम है,
यहां वहां ........
आये जो संकट तो टाला, तु है तीन बाण वाला,
तु रखवाला, तु प्रतिपाला, पालनहारा,
मेरी हर समस्या का, श्याम समाधान है,
हाथ में पतवार तेरे, ना फंसु मझधार में रे,
तुम ही करते, हां हां करते, मुझको किनारे,
तेरे रहते "बिट्टु" की, राह हर आसान है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

