
कन्हैया ओ कन्हैया पैरों में पड़े छाले पास अपने तू बुला ले
कन्हैया ओ कन्हैया,
पैरों में पड़े छाले,
पास अपने तू बुला ले,
मेरे यार मुरली वाले,
घनश्याम मुरली वाले,
तर्ज – भोले ओ भोले।
ये सुना है सारे जग का,
मेरे श्याम तू सहारा,
जिसका है तू सहारा,
जीवन में वो ना हारा,
हर ले कष्ट तू मेरे मन का,
यार हूँ मैं तेरे बचपन का,
अब तो साथ निभा ले,
आता है याद मुझको,
गुजरा हुआ जमाना,
लेकर के साथ तुझको,
गैया चराने जाना,
वन वन गैया खूब चराई,
ओ मेरे घनश्याम कन्हाई,
तेरे खेल निराले,
किस्मत का हूँ सताया,
फिरता हूँ मारा मारा,
पता तेरा नहीं पाया,
मैं पूछ पूछ हारा,
इतनी देरी तू ना कर या,
ओ मेरे घनश्याम सांवरिया,
अब तो गले लगा ले,
– गायक एवं प्रेषक –
सुभाष जी तिलकधारी।
संपर्क – 9783248824
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
