
कब तक यूँ ही चुप बैठोगे इतना बता दो मेरे सांवरे
कब तक यूँ ही चुप बैठोगे,
इतना बता दो मेरे सांवरे,
दुखड़े हमारे कब मेटोगे,
मेरे सांवरे मेरे सांवरे,
तकलीफों को सहते सहते,
टूट गया हूँ मैं तो श्याम,
देख के भी ना देख रहे हो,
बैठे हो बनके अनजान,
आंसू भी क्या ना देखोगे,
एक मुकम्मल समय बता दो,
जब दोगे तुम मुझ पर ध्यान,
तेरे रहते चली ना जाए,
मेरी इज्जत मेरा मान,
पार भवर से कब कर दोगे,
आकर के हरी मुझे संभालो,
डूब ना जाए तेरा नाम,
अब तो लगने लगा है जैसे,
जीवन है बस एक संग्राम,
दुःख को सुख में कब फेरोगे,
स्वर – हरी शर्मा जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





