
कभी तेरी चौकठ न छोड़ेगे हम,
चाहे ख़ुशी हो बाबा चाहे हो गम,
किया हमसे जीवन ये तेरे हवाले,
जैसे भी चाहे हम को नचा ले,
सेवा करेंगे तेरी जब तक दम,
कभी तेरी चोखट ना...
एहसान कितने तेरे बता भी न पाउ,
पाप है कितने मेरे गिना भी न पाउ,
करता है फिर भी कितने मुझपे कर्म.
जब से मिली मुझको शरण ये तुम्हारी,
दूर हुई बाबा बिपदा ये सारी,
तेरी ये किरपा बाबा कभी हो न कम,
तेरी लगन में मगन हो जाऊ,
करदो दया रजनी सदा गुण मैं गऊ,
तेरी चाकरी में बिते मेरा हर जनम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

