
कभी मत घबराना इसके होते हार कहाँ
कभी मत घबराना,
दीवानो का दीवाना,
इसके होते हार कहाँ,
तर्ज – तेरे जैसा यार।
फटक से ये उठाता,
अपने गले लगाता,
इनके सहारे चलता,
जो जोड़े इनसे नाता,
पूछो इन दीवानो से,
गहरा इनका याराना,
ये समां है प्यारा,
सजा है श्याम हमारा,
बैठा मुरलिया वाला,
ये सेठ सांवरिया प्यारा,
लिखे तक़दीर तेरी,
दुनिया कहे दीवाना,
मिलना जरा तू आके,
मेरे श्याम के द्वारे,
यहाँ नहीं है पहरे,
जो श्याम को पुकारे,
दौड़ा चला आएगा,
सुनके दिल का अफसाना,
तू मगन रहना,
मेरे श्याम से कहना,
करूँ भजन मैं तेरा,
मेरे संग संग रहना,
श्याम ‘सजन’ डूबा,
देख तेरा नजराना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
