
कभी लो खबर हमारी
कभी लो खबर हमारी,
कभी हाल पूछ जाओ ।
मेरे श्याम आ जाओ,
घनश्याम आ जाओ
दिनों के तुम सहारे,
कभी तो गले लगाओ ।
हो एक गम तो सह भी ले,
गम भी तो है हजारो ।
कैसे जियेंगे बाबा,
तुम ही जरा विचारो
दुःख सारे अब हरो तुम,
सुख नीर तुम बहाओ ।
अपने हुए पराए,
कैसी ये दुनियादारी ।
रिश्तो पे भी है बाबा,
मतलब पड़ा है भारी
अपना बना के बाबा,
अपने है क्या बताओ ।
किस्मत को है मनाते,
कभी तुमको है मनाते ।
इक दिन तो आएगा तू,
खुद को है ये बताते
किस्मत भले ना माने,
निर्मल तुम मान जाओ ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


