
करके तयारी अयोध्या बलम जाउंगी
हो अपना मानूगी अयोध्या पीया जाउंगी
अयोध्या में जाके राम गुण गाके मैं हरषाऊ गी
बडी वो पावन भूमि श्री राम याहा जन्मे
दर्श करू उस धरा का लगन लगी मेरे मन में
करके नजारा प्यारा प्यारा मैं मुस्काऊ गी
राम जन्म भूमि पे मेहके गा ये जीवन,
सरयू जी में नहा के काया होगी कंचन
मनवा खिलेगा सुख भी मिलेगा हाय मैं फल पाउंगी
अयोध्या जी में जाके मनी पर्वत देखुगी
देवो की इस धरती पे अपना सिर टेकू गी
जन्म सफल हो मुश्किल हल हो भाग जाउगी
अयोध्या जी की माटी बड़ी ही पुन्य भरी है
स्वर्ग जैसी ये भूमि राम ने ध्यन करी है
दामन वो भरती दुखड़ो को हरती खुशियाँ लाऊगी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


