
करले करले भजन जो उतरना हो पार,
ना तो जीवन की नैया रहेगी मजधार,
हरि नाम बिन पार लगे ना,
और कोई पतवार लगे ना,
देख करके जतन चाहे बन्दे हजार,
कागज की है जीवन नैया
हरि नाम बस इसका खिवैया
ना रटेगा हरी को तो जाएगा हार
बन्दे किसी को ना तू सतना
ना तू किसी के दिल को दुखाना
न करना तू बैर सबसे करना तू प्यार
ना अजमेरिया कुछ भी है तेरा
ये जग जोगी वाला फेरा
ना ये तेरा है घर ना ये तेरी दीवार
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





