
आने में देर लगाईं रे,
तूने क्यों अम्बे माँ ।
तेरी कितनी करूँ मैं बड़ाई रे,
मंदिर भी सूने, सूने चौबारे,
तेरे जयकारों से, गूंजेंगे द्वारे ।
तेरी महिमा जग से निराली,
कृपा कर दो हे ज्योतावाली ।।
करुणामई अम्बे माँ,
मन में आशा का दीप जलाएं,
बैठें हैं सब झोली फैलाएं ।
भक्त तुम्हारे तुमको पुकारे,
आजा माँ अब बाहें फैलाएं ।।
सब हैं प्यासे तेरे दर्श को,
आके मैया कल्याण कर दो ।
कर दो कृपा ओ झंडेवाली,
दे दो दर्शन ओ मेहराँ वाली ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
