
करुणा निधान सांवरा रखता मेरी खबर
करुणा निधान सांवरा,
रखता मेरी खबर,
हर पल सहारा श्याम का,
मैं क्यों करूँ फिकर,
क्या क्या ये दे रहा मुझे,
कैसे बताऊँ मैं,
बिगड़े बनाए काम जो,
कितने गिनाऊं मैं,
जब भी पुकारूं दौड़ के,-२
आता वो मेरे घर,
ये ही संभालता मुझे,
गिरने से थामता,
करता सदा ही माफ़ ये,
मेरी सभी खता,
इसकी दया से हो रहा,-२
मेरा गुजर बसर,
जाऊँ जहाँ भी मैं कहीं,
रस्ता दिखा रहा,
अपने ही प्रेमियों से ये,
मुझको मिला रहा,
चलता हैं साथ साथ में,-२
बनकर के हमसफ़र,
ऐसे दयालु देव की,
करता हूँ बंदगी,
लिख दी है इसके नाम से,
मैंने ये ज़िंदगी,
‘बिन्नू’ ने इसका फैसला,-२
छोड़ा है श्याम पर,
स्वर – विकास रुईया जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
