
करुना बरसाओ हे भवानी आ भी जाओ
तेरे बिना सुना अंगना मैया आ मैया आ।।
जगराता है आज भवानी झूम झूम दिल गाये
दर्श दिखा दो आजाओ माँ अमृत को छलकाये,
कल्याणी हो काँगडे वाली नैना देवी आओ
तेरे रूप अनेको मैया भगवती जल्दी आओ
आओ माँ आ भी जाओ
तेरी ममता की माँ हमने देखे खूब नजारे
उचे उचे भवनों पे माँ गूंज रहे जयकारे
जो भी आया सब कुछ खो कर तूने उसे हसाया
खुशियों से झोली भर्ती हो कितना प्यार समाया
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

