
करू मैं तेरा सजदा सजदा
मैंने की है दुआ मेरी है इल्तजा
गम करदे फना दिल से दी है सदा,
मेरे बाबा मेरे यारा करू मैं तेरा सजदा सजदा,
श्याम तेरा ही सजदा,
मेरे दिल को गवारा कुछ ऐसा कर यारा
मेरे जैसे ही लाखो को तूने है तारा,
सारा जग ये कहे तू है हारे का सहारा
जिसका भी बाबा चाहे कर लेता वारा न्यारा,
करू मैं तेरा सजदा सजदा,
तूने सब कुछ है देखा तूने सब कुछ है जाना
मेरे दिल में है बाबा कितने दर्दो का ठिकाना,
तेरी रहमतो पे मैंने अपना नसीबा छोड़ा
मुझे तुझपे है भरोसा होगा मेरा मन सोचा
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


