
कर दो ना गणपति मुझपे,
इतनी रहम,
दर ये ना छुटे तेरा,
जन्मों जन्म,
तर्ज – बहुत प्यार करते है।
राणथभवर के प्यारे,
त्रिनेत्र धारी,
संग में बिराजे तेरे,
रिद्धि सिद्धि प्यारी,
दर्शन को मेरे,
तरसे नयन,
इतनी तमन्ना,
कर दो ना मेरी,
पूजा करूँगा,
हरदम मैं तेरी,
सेवा करूँगा,
इच्छा जो मन की,
मेरी पूरी करो ना,
दुख में पड़ा हूँ,
दुख दूर करो ना,
रखूंगा दिल में,
तेरा रणथम्ब,
परिवार मेरा सुनलो,
तेरे हवाले,
विध्न विनाशक माँ,
गिरजा के प्यारे,
रिझाएंगे भजनों से,
जब तक है दम,
रिश्ता ये तेरा मेरा,
नही जग से छिपेगा,
छाई खुशियां जीवन में,
ऐसा लगेगा,
कहता ‘पारशर’ अब तो,
ले लो शरण,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

