
करले तू दीदार शेरों वाली का,
सेवक है संसार पहाड़ो वाली का
डगर डगर माँ के जयकारे,
पग पग में ज्योति के नज़ारे,
कदम कदम दरबार शेरों वाली का
सेवक है संसार ज्योतों वाली का
करले तू दीदार...
देख चढाई रुक नहीं जाना,
जय माता की कहते जाना,
रास्ता है दुश्वार शेरों वाली का
सेवक है संसार लाटां वाली का
माँ चरणों के मतवालों से,
पूर्ण माँ अपने लालों से,
माँ जैसा है प्यार शेरों वाली का
सेवक बन जा यार पहाड़ों वाली का
लाखों सोए भाग जगाए,
अपने खज़ाने माँ ने लुटाएं,
पर कम न हुआ भंडार शेरों वाली का
भक्तों के दुःख हर लेती माँ,
सब की झोली भर देती माँ,
भक्त है सेवादार शेरों वाली का
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





