
कर ले रे मन सच्चे प्रभु का तू वंदन,
मात पिता सा दूजा,
मात पिता सा दूजा नहीं कोई भगवन,
करलें रे मन सच्चे प्रभु का तू वंदन।।
मात पिता ने ये जीवन दिया है,
तेरी खुशी पे खुद को कुर्बा किया है,
पग पग संवारा तेरा,
पग पग संवारा तेरा प्यारा सा बचपन,
उंगली पकड़ तुझे चलना सिखाया,
अच्छे कर्मों में ढलना सिखाया,
तुझपे लुटाया जिसने,
तुझपे लुटाया जिसने अपना ये तन मन,
सदा था तू जिनकी आँखों का तारा,
उनके बुढ़ापे का बन जा सहारा,
‘अंकुश ‘ इनकी सेवा से,
‘अंकुश ‘ इनकी सेवा से धन्य है जीवन,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

