
कल सपने में आए थे श्याम बाते सारी रात हुई
कल सपने में आए थे श्याम,
की बाते सारी रात हुई,
मुझे मिल गई खुशियां तमाम,
कल सपने में आये थे श्याम,
तर्ज – थारी जय हो पवनकुमार।
पहले नमन किया श्याम को,
फिर पूछा उनका हाल,
प्रभु ने कहा मैं ठीक हूँ,
तू सुना दे अपना हाल,
प्रभु ने कहा क्या चाहिए,
जो मांगे दूँ तत्काल,
धन दौलत ना चाहिए,
दीजे चरणों में अस्थान,
प्रभु ने कहा तुम खुश रहो,
‘भोली’ तुमको ये आशीर्वाद,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

