
कान्हा के चरणों से भक्ता रहना ना दूर दूर
कान्हा के चरणों से भक्ता,
रहना ना दूर दूर,
मेरे कान्हा सारी दुनिया में,
सबसे मशहूर,
राधे राधे कहते कहते,
आ एक बार जरूर,
मुरलीवाला सबको देते है,
खुशियां भरपूर।।
मुरली वाले कृष्ण कन्हैया,
पार करेंगे तेरी नैय्या,
दिल में अपने तू भी जला ले,
कृष्ण नाम की नूर,
श्याम रंग में रंग ले चुनरिया,
मीरा जैसी बनके जोगनिया,
झूम झूम के आज नाच ले,
छोड़ दे अपना गुरुर,
वृंदावन में चलकर आना,
मिल जाएंगे गिरधर कान्हा,
वृंदावन के गली गली में,
रहते श्याम हुजूर,
गीतकार – मिलन श्रीवास।
गायक – मिलन & पूजा।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



