
कान्हा खोलो मंदिर के द्वार मैं गीता पढ़ने आई
Kaanha Kholo Mandir Ke Dvaar Main Giita Padh lyrics
कान्हा खोलो मंदिर के द्वार मैं गीता पढ़ने आई,
मैं गीता सुनने आई मैं दर्शन करने आई.....
ससुरा को साथ में लाई सासुल को साथ में लाई,
इनका करना बेड़ा पार मैं गीता पढ़ने आई,
कान्हा खोलो मंदिर के द्वार.....
जेठा को साथ में लाई जिठानी को साथ में लाई,
इनको देना आशीर्वाद मैं गीता पढ़ने आई,
देवर को साथ में लाई देवरानी साथ में लाई,
इनकी गोदी में दो नंदलाल मैं गीता पढ़ने आई,
नंदुल को साथ में लाई सखियां भी सारी आई,
इनको घर वर दो घनश्याम मैं गीता पढ़ने आई,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
