
किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार
किस्मत वालों को मिलता है,
श्याम तेरा दरबार,
सच्ची सरकार तुम्हारी,
सच्ची सरकार,
तर्ज – किस्मत वालों को मिलता है।
जो भी गया है,
श्याम प्रभु के द्वार,
पाया उसने,
सांवलिये का प्यार,
एक झलक,
जिसको भी मिल जाये,
महक उठे मन,
बगिया खिल जाये
खाली झोली जो लाये,
भरता भण्डार,
कलयुग में बस,
एक सहारा है,
खाटू वाला,
श्याम हमारा है,
चारों तरफ,
दरबार की चर्चा है,
हाथों हाथ ये,
देता पर्चा है,
ऐसा ये देव दयालु,
है लखदातार,
दुखड़े अपने,
इन्हें सुना जाओ,
‘संजू’ श्याम,
शरण में आ जाओ,
बिगड़ी बातें,
श्याम बनायेगा,
जब भी पुकारो,
दौड़ा आयेगा,
पल भर की देर करे ना,
ऐसा दिलदार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



