
किस्मत संवर गयी है,
तेरी शरण में आकर,
जीने लगे हम भी,
दुनिया में सर उठाकर,
किस्मत संवर गई है,
तर्ज – किरपा को क्या मैं गाऊं।
घुट घुट के अपना जीवन,
यूँ ही बिता रहे थे,
अपनी दशा पे मोहन,
खुद ही लजा रहे थे,
अरमान सारे दिल के,
रखते थे हम दबाकर,
गैरो की क्या कहे हम,
अपनों ने भी ना छोड़ा,
कानों के पत्थरो से,
शीशे के दिल को तोड़ा,
इस दिल के टुकड़े लाए,
दर पे तेरे बचाकर,
ना जाने कब तुम्हारी,
हम पर पड़ी नजर है,
दर पे बुलाया हमको,
‘सोनू’ तेरी मेहर है,
करुणा लुटाई हम पे,
अपने गले लगा कर,
स्वर – संजय मित्तल जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
