
किस विधि से तोहे राखू साँवरिया
नैन विच राखू तो हिया तरसत है
हिया विच राखू तो नैना तरसे।। तोह...
एकहु भांति न मन ठहरत है,
प्यारे बताओ मिलूँ केहि विधि से
नैना से नैना मिलाओ सांवरे
हिया हिय से, अरू गर गर से
'सियाअली' केहि भांति मिलोगे
ताप कटै अंग-अंग पर से
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

