
कीर्तन वाली रात है,
बाबा आ भी जाओ,
सांवरिया आ भी जाओ,
पलक बिछाए बैठे है हम,
आ कर दरश दिखाओ,
तर्ज – जनम जनम का है हमारा।
करने तेरा अभिनन्दन,
ये दरबार सजाया,
सुन्दर सुन्दर फूलों का,
गजरा भी मंगवाया,
प्रेमी बैठे राह निहारे,
आकर मान बढाओ,
ज्योत जगाई तेरी,
चाव बहुत है भारी,
भांति भांति का भोग है,
सारी है तैयारी,
सूना है दरबार सांवरे,
आसान प्रभु जमाओ,
भाव भरी मनुहार है,
आ जाओ वरदानी,
भजनों की बौछार है,
अर्ज करे ‘चोखानी’,
हाथ जोड़ के ‘जुबेर’ बैठा,
और नही तरसाओ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

