
कूदे यमुना में कन्हैया ले के मुरली
कूदे यमुना में कन्हैया ले के मुरली भजन लिरिक्स
कूदे यमुना में कन्हैया लेके मुरली
लेके मुरली हा लेके मुरली
कूद पड़े बनवारी जल में ग्वाले रोवे सारे
कुछ तो ग्वाले घर को भागे
यशोदा जाये बताए
जल में कूदे रे कन्हैया ले के मुरली
रोते रोते माता यशोदा यमुना तट पर आई
मुझे छोड़कर कहा चले ओ
प्यारे कृष्ण कन्हाई
खड़ी रोवे तेरी मैया लेके मुरली
कृष्ण गए पाताल लोक में नागिन बैठी पाई
सोया नाग जगादे नागिन
बोले कृष्ण कन्हाई
गेंद देदे री नगनिया लेके मुरली
इतना सुनकर नागिन ने विषधर को दिया जगाये
लगी फुंकार बदन हुआ काला
चढ़े शीश पर आये
काले पड़ गए रे कन्हैया लेके मुरली
थोडा थोडा करके प्रभु ने अपना बदन बढाया
चरण पकड़कर नागिन बोली
छोडो पति हमारा
तब से हो गये नाथ नथैया लेके मुरली
कूदे यमुना में
कन्हैया ले के मुरली - श्री कृष्ण भजन लिरिक्स
ऐसे ही सुन्दर भजन आप यहां पर देख सखते है
गणेश जी के भजन
विट्ठलाचे अभंग मराठी
राधा कृष्ण के भजन
कृष्णाच्या गवळणी मराठी
शिव जी के भजन
गुरुदेव के भजन
माता रानी के भजन
दादाजी धुनिवाले के भजन
साईं बाबा के भजन
देश भक्ति गीत
राम जी के भजन
फ़िल्मी तर्ज पर भजन
हनुमान जी के भजन
बधाई गीत
आरति संग्रह
चालीसा संग्रह
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
