
कृपा करो मेरे श्याम द्वारे खोल दो
कृपा करो मेरे श्याम,
द्वारे खोल दो,
दर्शन करने को,
भक्तों से बोल दो।।
तर्ज – दूल्हे का सेहरा।
बहुत दिनों से तरसे,
दर्शन बिन नैना,
दर्शन बिन आवे ना,
मन को भी चैना,
दर्शन का रस,
इस जीवन में घोल दो,
पड़ी मुसीबत जग पे,
बहुत ही भारी है,
ऐसी आई चीन से,
ये महामारी है,
इस वायरस को अब,
दुनिया से निकाल दो,
हे दीन दुखी हितकारी,
बाबा टेर सुनो,
भक्त पुकारे दर्शन दो,
ना देर करो,
मोर छड़ी से सारी,
विपदा टाल दो,
हे श्याम प्रभु अब,
अपनी करुणा बरसा दो,
अपने पावन दर्शन,
भी अब करवा दो,
‘श्याम’ की है मनुहार,
ये ताले खोल दो,
रचना एवम् गायन – घनश्याम मिढ़ा।
भिवानी मोबाइल – 9034121523
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




