
कृष्णा कृष्णा आए कृष्णा जगमग हुआ रे अंगना हिंदी
कृष्णा कृष्णा आए कृष्णा,
जगमग हुआ रे अंगना,
चाँद सूरज सितारे,
झुके चरणों में सारे,
आज झूम झूम गाए जमुना,
कृष्णा कृष्णा आये कृष्णा,
जय हो यशोदा मैया की,
जय जय कृष्ण कन्हैया की।।
नयन चाहिए राधा जी के,
मीरा का मन मतवाला,
कण कण में फिर नन्द का लाला,
हो जो देखने वाला।
माँगना क्या इस द्वार पे आकर,
आँचल क्या फ़ैलाना,
तेरे मन में क्या है उसने,
बिन माँगे सब जाना।
अंत में सत्य की जीत हुई है,
झूठ हमेशा हारा,
चक्र उठा के हाथ में तूने,
बदली समय की धारा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



