
कृष्णा तू करुणासागर,
कर महर जरा बरसा कर।।
तेरी शरण में जो भी आए,
बिन मांगे सब कुछ पाए।।
मैं जग में खो गया ऐसे,
तेरी याद करूं तो कैसे।।
कहीं भूल ना जाऊं भंवर में,
मेरे दाता रखना बचा कर,
सुख दे चाहे तू दुख दे,
लेकिन सहने का बल दे।।
चरणों में प्रीत अटल दे,
विश्वास की ज्योति जगा कर,
तेरी याद में सांझ सवेरे,
गुजरे दिन पल ये मेरे।।
तेरे प्राण तुझको अर्पण,
इन्हें रखना तू अपना कर,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





