
कृष्ण कहने से तर जाएगा,
पार भव से उतर जायेगा,
हरे कृष्ण, हरे कृष्ण,
कृष्ण कृष्ण हरे हरे,
हरे राम हरे राम,
राम राम हरे हरे।
बड़ी मुश्किल से नर तन मिला,
बेसहारों का कर तू भला.....-2
काम ऐसा जो कर जाएगा,
पार भव से उतर जाएगा....-2
जाने कितने दिनों की जिन्दगानी,
लोग कहते रहेंगे कहानी.....-2
हँसा पिंजरे से उड़ जाएगा,
जिसने जैसी करी होगी करनी,
उसको वैसी पड़ेगी रे भरनी.....-2
इक ना दिन तू पछतायेगा,
करना तन मन से हरी का भजन,
बस लगा ले प्रभु से लगन......-2
कृष्ण भक्ति में रंग जायेगा,
कृष्ण कहने से तर जायेगा,
पार भव से उतर जाएगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

