
कैसा प्यारा ये दरबार है,
यहाँ भगतो की बरमार है,
सबके मालिक ये सरकार है,
जिनकी दुनिया को दरकार है,
तेरे दरबार में सबको हर सुख मिले,
तेरी किरपा से ही श्याम जीवन चले,
ऐसी दानी है दातार है,
सब भर देते भंडार है,
श्याम साथी हो तो काम अटके नहीं,
और मजधार में कभी भटके नहीं,
अपने भगतो पे करने दया रहते हर दम ये त्यार है,
जो भी आये यहाँ सच्चे विश्वाश से खाली लौटे नहीं दानी के पास से,
ॐ चरणों में संसार है,
यहाँ अमृत की बोशार है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




