
कैसा है खाटूवाला
बैठा है मंदिर मैं देखो, श्याम लगाकर के ताला,
जाओ कोई पूछ के आओ, कैसा है खाटुवाला….
कब खोलेगा द्वार वो फिर से, कोई खबर ये ले आओ,
या फिर खाटूवाले को, अपने घर पर ही ले आओ,
पाव पकड़ लेना कस के जो, आने से उसने टाला,
भगतो के बिन श्यामधनी का, दिल कैसे लगता होगा,
कब कोई प्रेमी बुलाले, रातो को जगता होगा,
क्या अपनी भी देख रेख, रखता है अपना रखवाला,
हम प्रेमी मजबूर हुए हैं, वक़्त का ऐसा झोंका है,
लिले चढ़कर आ जाएगा, श्याम को किसने रोका हैं,
सचिन जपे हैं नाम की माला, होके जग ये मतवाला,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




