
कैसे चुकाएं दातिए,
एहसान तेरे हम,
इतना दिया तूने जो,
होगा कभी ना कम,
भक्ति में जिसने तेरी,
जीवन बिताया रे,
आसान नहीं थी मंजिल,
रस्ता दिखाया रे,
हम जैसे पापियों पे भी,
तूने किये करम,
उसका बिगाड़ सकती,
क्या मौत बाल भी,
रहमत से तेरी जिसके,
बस में हो काल भी,
फिर कैसे हारे कोई भी,
माने तेरे नियम,
जिंदगी संवर गई मेरी,
मैया के नाम से,
खुशियां मिली हमें यहाँ,
तेरे ही साथ से,
रहमो करम तेरे सदा,
पाते रहे यूँ ही,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

