
जय जय सरवेश्वरी
जय जय, सरवेश्वरी, जय जय जगदीश्वरी,
जय जय, अम्बे, भवानी जय, दुर्गे देवी
कौन, कहता है मां, मेरी आती नहीं
भक्त, श्रीधर के जैसे, बुलाते नहीं
कौन, कहता है मईया मेरी, खाती नहीं
हलवा, पुरी का भोग, लगाते नहीं
कौन, कहता है मां, घर में आती नहीं
तुम, प्यार से मां को, बुलाते नही
कौन, कहता है मां, झोली भरती नहीं
तुम, श्रद्धा से झोली, फैलाते नहीं
कौन, कहता है मईया मेरी, सोती नहीं
प्यारी, फूलों की सेज़, सजाते नहीं
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
