
क्या लागे गोपाल मीरा तेरा क्या लागे
राणा जी मीरा से पूछते है के श्याम तेरा क्या लगता है और वो मीरा जी को समझाते हुए कहते है :-
क्या लागे गोपाल मीरा तेरा क्या लागे
क्या लागे क्या लागे क्या लागे क्या लागे
मोटे छोटे कपडे छोड़ो मीरा
तुम पहनो साल दोशाल
मीरा तेरा क्या लागे
तुल्सां दी माला छोड़ो मीरा
तुम पहनो नौ लख हार
साधू की सांगत छोड़ो मीरा
नही कुल को लग जाए दाग
मीरा जी राणा को उत्तर देते हुए और मना करते हुए कहती है :-
मोटे छोटे कपडे नही छोडू राणा
यही तो हमारो सुहाग
टुल्सा दी माला नही छोडू राणा
यही तो हमारो श्रृंगार
साधू की सांगत नही छोडू राणा
यही तो हमारो परिवार
नन्द बाबा है ससुर हमारे जेठ दाऊ जी दयाल
मात यशोदा है सास हमारी देवर बाल ग्वाल
और पति बिहारी लाल
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




