
क्यों घबराऊँ मैं मेरा तो श्याम से नाता है
क्यूँ घबराऊँ मैं मेरा तो श्याम से नाता है
मेरी ये जीवन गाड़ी
मेरी ये जीवन गाड़ी श्याम चलाता है,
जब जब मुझको पड़ती है दरकार
श्याम हमेशा रहता है तैयार
श्याम ने मुझपर किया बहुत उपकार
श्याम ही मेरे जीवन का आधार
हरदम ये मुझपर अपना
हरदम ये मुझपर अपना प्यार लूटाता है
दुख के बादल जब जब मंडराते
श्याम नाम लेते ही छँट जाते
बाल भी बांका वो ना कर पाते
कभी दोबारा नज़र नही आते
संकट आने से पहले
संकट आने से पहले श्याम आता है
मेरे मन में आता जो भी ख्याल
श्याम व्यवस्था करता है तत्काल
हरपल मुझको ये ही रहा संभाल
श्याम कृपा से मैं हूँ मालामाल
जिसके लायक ही नही मैं
जिसके लायक ही नही मैं वो मिल जाता है
श्याम भरोसे मै निश्चिंत हूँ
क्योंकि मैं तो श्याम पे आश्रित हूँ
श्याम चरण मे पूर्ण समर्पित हूँ
एसीलिए मैं सदा सुरक्षित हूँ
जी भर के बिन्नु को ये
जी भर के बिन्नु को ये लाड लड़ाता है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
