
क्यों छिप के बैठते हो,
परदे की क्या जरुरत,
भक्तों को यूँ सताने की,
अच्छी नहीं है आदत,
तर्ज – दुनिया ने दिल दुखाया।
माना की मुरली वाले,
बांकी तेरी अदा है,
तेरी सांवरी छवि पे,
सारा ये जग फ़िदा है,
लेकिन हो कारे कारे,
ये भी तो है हकीकत,
टेढ़ी तेरी छवि है,
तिरछी है तेरी आँखे,
टेढ़ा मुकुट है सर पे,
टेढ़ी है तेरी बातें,
करते हो तुम क्यों सांवरे,
भक्तों से ये शरारत,
हमको बुला के मोहन,
क्यों परदा कर लिया है,
हम गैर तो नहीं है,
हमने भी दिल दिया है,
देखूं मिला के नजरें,
दे दो जरा इजाजत,
दिलदार तेरी यारी,
हमको जहां से प्यारी,
तेरी सांवरी सलोनी,
सूरत पे ‘रोमी’ वारि,
परदा जरा हटा दो,
कर दो प्रभु इनायत,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

