
क्यों पूछते हो श्याम, मुझे क्या पसंद है,
Kyon Puuchate Ho Shyaam Mujhe Kya Pasand Hai lyrics
क्यों पूछते हो श्याम, मुझे क्या पसंद है,
मेरी पसंद आपकी, मुट्ठी में बंद है,
नजरों को जिस घडी, तेरा दीदार हो गया,
सूरत सलोनी देखते ही, प्यार हो गया,
ये तन ये मन ये जा, तेरी अहसानमंद है
जब तू नहीं तो साथ, तेरी याद है मेरे,
तेरी याद से ये दिल जिगर, आबाद है मेरे,
मेरी हर एक साँस में, तेरी सुगंध है,
रोशन हूँ तेरे नूर से, ये जान लीजिये,
खुद ही बिहारी दास को, पहचान लीजिए,
किसकी जहान में इस तरह, किस्मत बुलंद है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




