
खटिया पे राड मचे भारी ओ मेरे बंसी वाले
खटिया पे राड मचे भारी ओ मेरे बंसी वाले,
ओ मेरे बंसी वाले ओ मेरे बंसी वाले,
पहलो बेटा यूँ उठ बोले अम्मा की खटिया कमरा में ओ मेरे बंसी वाले,
पहली बहुअल यूँ उठ बोले मेरो बेड बिछेगो कमरा में ओ मेरे बंसी वाले,
दूजो बेटा यूँ उठ बोले अम्मा की खटिया आँगन में ओ मेरे बंसी वाले,
दूजी बहुअल यूँ उठ बोले मेरो टीवी लगेगो आँगन में ओ मेरे बंसी वाले,
तीजो बेटा यूँ उठ बोले अम्मा की खटिया बरंडा में ओ मेरे बंसी वाले,
तीजी बहुअल यूँ उठ बोले मेरे बच्चा खेले बरंडा में ओ मेरे बंसी वाले,
चौथो बेटा यूँ उठ बोले अम्मा की खटिया पोरी पे ओ मेरे बंसी वाले,
चौथी बहुअल यूँ उठ बोले मेरो कुत्ता बँधेगो पोरी पे ओ मेरे बंसी वाले,
पांचवो बेटा यूँ उठ बोले अम्मा की खटिया बाड़ा में ओ मेरे बंसी वाले,
पांचवी बहुअल यूँ उठ बोले मेरी भैंस बँधेगो बाड़ा में ओ मेरे बंसी वाले,
बुढ़िया माई यूँ उठ बोले बहु बेटा मेरे बेरी हो गये,
मोहे अपनी शरण बुला रे ओ मेरे बंसी वाले,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

